सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने शनिवार को चेकिंग के दौरान 3.45 लाख रुपये भारतीय मुद्रा के साथ तीन व्यक्तियों को पकड़ा। पकड़े गए लोगों ने अपनी पहचान आशुतोष पांडेय निवासी भैरोपुर जिला फैजाबाद, सचिन निवासी बधेरी जिला मुजफ्फरनगर, सच्चिदानंद राय निवासी गोमाडीह जिला आजमगढ़ बताया। पूछताछ में बरामद रुपये के संबंध में कागजात नहीं दिखा सके। इसलिए लिखा-पढ़ी करके कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। यह जानकारी कंमाडेंट आरके डोगरा ने दी है। संवाद