भारतभारी। शनिवार को बेवा सीएचसी क्षेत्र के जमौता, परसा इमाद, मलहवार, अमौना पांडेय, चौकनिया, बड़या भोला नाथ, बगडिहवा, देवरिया सहित 35 सेंटरों पर 286 बच्चों का टीकाकरण किया गया। अकेले भारतभारी में 137 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर टीकाकरण किया गया। सीएचसी अधीक्षक विकास चौधरी ने एक दर्जन टीकाकरण सेंटरों का निरीक्षण कर लोगों से बात की और ग्रामीणों को टीकाकरण से फायदे के बारे में बताया। स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देशित किया कि किसी तरह की लापरवाही न होने पाए। संवाद
व