अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए 28 ने पर्चा भरा
सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन का चुनाव
मतदान 23 को और मतगणना 24 दिसंबर को होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बुधवार को नामांकन पत्र दाखिला में अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 28 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। चुनाव अधिकारी रमेश कुमार पांडेय के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए अखंड प्रताप सिंह, नरेंद्र कुमार भार्गव, संजय कुमार पाठक, श्रवण कुमार पांडेय ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए जयशंकर प्रसाद मिश्र, राजेंद्र नाथ श्रीवास्तव, विजय कुमार सिंह ने दावा ठोंका। उपाध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अनूप कुमार पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कैलाश नाथ गिरि ने दावेदारी की। कोषाध्यक्ष पद के लिए पंकज कुमार सिंह ने ही नामांकन किया। संयुक्त मंत्री प्रशासनिक पद के लिए राहुल कुमार द्विवेदी, पुस्तकालय मंत्री के लिए बृजेश सिंह एकमात्र दावेदार रहे। सूचना जनसंपर्क के लिए देवेश कुमार श्रीवास्तव और अरुण कुमार के बीच लड़ाई होगी। वरिष्ठ कार्यकारिणी में राकेश कुमार सिंह, जितेंद्र नारायण सिंह, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, अनिल कुमार विश्वकर्मा, वीरेंद्र नाथ शुक्ला, त्रिपाठी सहोदर भाई और कनिष्ठ कार्यकारिणी में रामसूरत यादव, मनीष मणि त्रिपाठी, नागेंद्र नाथ पांडेय और उमाशंकर पांडेय ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच बृहस्पतिवार को होगी। जबकि मतदान 23 को और मतगणना 24 दिसंबर को होगी। बताते चले कि नई कार्यकारिणी के चुनाव में इस बार नामांकन करने वालों में कई पूर्व पदाधिकारी भी शामिल हैं।