भवानीगंज। भवानीगंज थाने की पुलिस ने रविवार को पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी सोनू मिश्रा को गिरफ्तार किया। भवानीगंज थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में उनि राम मिलन सिंह ने पुलिस टीम के अभियुक्त सोनू मिश्र निवासी ग्राम शंकरपुर झिसनी थाना थानगांव जिला सीतापुर को भड़रिया चौराहे से 200 मीटर आगे स्थित धर्मकांटा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद