फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोआश्रय केंद्र में 230 गोवंशों का किया पूजन

Tue, 10 Nov 2026 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। गोवर्धन पर्व पर नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने छतहरा स्थित कान्हा गोआश्रय केंद्र में करीब 230 गोवंशों की पूजा-अर्चना की। उन्होंने गोवंशों को वस्त्र और फूलों की माला पहनाकर गुड़, चना और केला खिलाया। साथ ही लोकमंगल और सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि गोवंश का संरक्षण और पालन करना सभी का दायित्व है। गाय की सेवा और पूजा से सुख-समृद्धि आती है। उन्होंने लोगों से भोजन का पहला निवाला गाय को खिलाने और गोवंशों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान रवि अग्रवाल, मनोज चौधरी, राजेश तिवारी और बीड़ी कसौधन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें