फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित 434 गांवों में 224 हुए मैरूंड

विज्ञापन
पकड़ी क्षेत्र में विद्यालय में भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित 434 गांवों में 224 हुए मैरूंड
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में बाढ़ प्रभावित गांवों की तादाद 434 हो गई है, इसमें 224 गांव मैरूंड है। बांध टूटने के बाद बांसी में बाढ़ प्रभावित गांवों की तादाद बढ़कर 120 हो गई, इसमें 52 गांव मैरूंड है। नौगढ़ में बाढ़ प्रभावित 39 गांवों में 27 गांव मैरूंड है, डुमरियागंज में बाढ़ प्रभावित 113 में 75 गांव मैरूंड, इटवा में बाढ़ प्रभावित 93 गांव में 50 गांव मैरूंड है और शोहरतगढ़ में 69 बाढ़ प्रभावित गांवों में 20 गांव मैरूंड है। बाढ़ प्रभावित और मैरूंड गांवों की 3.26 लाख आबादी प्रभावित है, जबकि जिले की 41 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल जलमग्न है। डीएम संजीव रंजन ने बताया कि बाढ़ प्रभावित व मैरूंड गांवों में 195 नाव और 30 मोटरबोट बचाव कार्य में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने माना बाढ़ से तीन मौत
जिला प्रशासन ने बाढ़ की चपेट में तीन लोगों की मौत माना है। इनमें ढेबरुआ डुमरियागंज मार्ग में रिक्शा चालक सहित एक परिवार के चार लोग बह गए थे, जिनमें दो के शव मिल गए हैं। वहीं इस घटना में दो लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं एक व्यक्ति की मौत डुमरियागंज में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें