बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के विभिन्न मोहल्लों में बुधवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 22 गर्भवती महिलाओं व 41 बच्चों का टीकाकरण किया गया। नगर पंचायत के रामजानकी नगर, हनुमान नगर व श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर वार्ड के साथ नावडीह गांव में शिविर लगाया गया। इस दौरान एएनएम शारदा देवी, निर्मला चौधरी, लीला सिंह व धर्मावती देवी ने 22 गर्भवती महिलाओं की जांचकर व टीटी आदि का टीका लगाकर आयरन और कैल्शियम की गोलियां दीं। साथ ही जन्म से लेकर पांच साल तक के 41 बच्चों को पोलियो, निमोनिया व डायरिया आदि रोगों के बचाव के लिए टीका लगाया। केंद्र पर आई गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर की जांच की गई। वजन के बाद एनिमिया की जांच की गई। महिलाओं को स्वास्थ्य, सफाई, शिशु की देखरेख व समय से दवा पिलाने के बारे में समझाया गया। इस दौरान आशा साक्षी तिवारी, अनीता चौधरी, कमला देवी, पूनम यादव, धीरज राय मौजूद रहे।