219 छात्र-छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
पं. बाबूराम शुक्ल विद्यामंदिर में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर
संवाद न्यूज एजेंसण
परसा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत तुलसियापुर चौराहा स्थित पंडित बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कक्षा नौ और 10 के 219 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सक डॉ. विजय ने बताया कि कार्यक्रम के तहत जिले के सभी ब्लॉकों में स्थित माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि अभिभावक अपने बच्चों को हरी सब्जी तथा पौष्टिक व विटामिन युक्त भोजन दें। इस दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सक डॉ. मृणालिका श्रीवास्तव, एएनएम ममता पांडेय, सरोज, रवि शुक्ल, दीपेंद्र सिंह, धनंजय पाठक, संत प्रसाद, बाल गोविंद यादव, साधना श्रीवास्तव, आशा शुक्ला आदि मौजूद रहीं।