हिरन काे गांव के लोगों ने बचाया।
- फोटो : अमर उजाला
सोहांस बाजार। रविवार को पटनी जंगल से भटकर एक हिरन देवपुर मस्जिदिया गांव के सिवान में पहुंच गया। यहां कुत्तों उसे काटने के लिए दौड़ा लिया। इसी बीच बहादुर सहानी, सुदामा, तुफैल अहमद आदि यह यह देखकर कुत्तों को भगाकर हिरन को बचा लिया। सूचना पर लोटन कोतवाली के उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव, शमीम अहमद सिद्दीकी और वन विभाग फारेस्टर लाल बहादुर व फारेस्ट गार्ड प्रह्लाद ने मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने हिरन को कब्जे में लेकर जंगल ले गई।