फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने के आदेश को वापस किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेत नरायन गुट ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में बायोमीट्रिक व्यवस्था किए जाने के आदेश को वापस लेने की मांग की है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर मांगें जल्द पूरी करने की अपील की है। जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने कहा कि अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में बायोमीट्रिक व्यवस्था लागू किया जाना गलत है। इस निर्णय को हर हाल में वापस लिया जाए। शिक्षक हित को देखते हुए पुरानी व्यवस्था लागू किया जाए। इस दौरान जिला मंत्री गुलाब चंद्र मौर्य, कृष्णकांत पांडेय, अजीत सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, प्रकाश श्रीवास्तव, देवेश कुमार, बृजेश मणि त्रिपाठी, रंजनी रंजन, नीरज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें