फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौट रहे बुजुर्ग को बोलेरो ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेत से लौट रहे बुजुर्ग को बेकाबू बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घेराबंदी कर ग्रामीणो नें चालक सहित गाड़ी को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। घटना शोहतरगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़िहवा गांव में शुक्रवार के शाम की है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। क्षेत्र के पकड़िहवा गांव के टोला महली निवासी विश्वनाथ (65) शुक्रवार की शाम खेत की रोपाई करवाने के बाद घर लौट रहे थे। वह इंडो-नेपाल बार्डर की सड़क को पार कर रहे थे, तभी बेकाबू बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक को वाहन सहित पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाहन समेत चालक को थाने ले आई। इस संबंध में थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें