फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 20 हजार का इनामी गिरफ्तार

Mon, 04 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। ढेबरुआ पुलिस ने गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना कठेला समय माता से संबंधित वांछित 20 हजार रुपए का इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। एसओ ढेबरुआ शशांक कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर समय माता कठेला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तौलिहवा के कचरिहवा उर्फ बालानगर टोले के रहने वाले राजकुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। अभियुक्त पर गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। उस पर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है। इस दौरान थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह, एसआई चंद्र प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें