फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 20 हजार आबादी...बेहतर इलाज से महरूम

Tue, 24 Sep 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पांच माह से चिकित्सक न होने से मरीजों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा बाजार। कस्बे में संचालित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले पांच माह से चिकित्सक न होने से लगभग 20 हजार आबादी को 15 किमी दूर दवा करवाने के लिए आना पड़ रहा है, जबकि इमरजेंसी सेवा में लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। पीएचसी खुलने के बाद भी लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन 25 से 30 मरीज आते हैं। मरीजों का इलाज फार्मासिस्ट द्वारा किया जाता है। जबकि मौसम में बदलाव होने से दाद-खाज, खुजली, खांसी बुखार के मरीज बढ़े हैं। ऐसे में 14 मई से स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। फार्मासिस्ट रमेश चंद्र ने बताया कि केंद्र पर बीमार रोगियों का ही इलाज किया जाता है, लेकिन गंभीर होने के स्थिति में उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया जाता है। मेडिकल कॉलेज की दूरी लगभग 15 किमी होने के कारण मरीज महदेवा बाजार में ही निजी डाक्टरों से अपना इलाज करवाते हैं, जिससे गरीबों की जेब ढीली हो रही है। अस्पताल चिकित्सक विहीन होने के कारण लगभग 20 हजार की आबादी अच्छे इलाज से महरूम हो रही है।
विज्ञापन

-
बोले मरीज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर नहीं है, जिससे किसी भी इलाज के लिए दवा उपलब्ध नहीं हो पाती है। इससे शहर में दवा करवाने के लिए जाना पड़ता है।
सोचन नट, मरीज

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कई सुविधाएं नहीं है। डॉक्टर के न होने से मरीज को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि इलाज के लिए भी घंटों परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

इंतजार, मरीज
-
वर्जन
डॉक्टर तैनाती की जा रही है। जल्द ही महदेवा बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की तैनाती की जाएगी। इससे मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर मिल पाएंगी।
-डॉ. रजत कुमार चौरसिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें