फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आग से 20 रिहायशी मकान जलकर क्षतिग्रस्त

Sun, 21 Apr 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धेंसा। जोगिया कोतवाली के ग्राम पंचायत धेंसा टोला कपिया में लगी आग से 20 रिहायशी मकान जलने से क्षतिग्रस्त हो गए है। आग से गेहूं, चावल, कपड़ा सहित लाखों रुपए की क्षति हुई है। पशुओं के लिए रखा भूसा व अन्य सामान भी जल गया है। आग से गांव के दयाराम, भगत, चंद्रभान, बच्चा, बानर, तौलने, मोंटू सहित 20 लोगों के घर में भारी नुकसान हुआ है। इसमें लाखों रुपये की क्षति हुई है। मौके पर तहसीलदार नौगढ़ व एसडीएम ने पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। इसी प्रकार चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पलिया टेकधर में लगी आग से मंहगू का घर जल गया, उनकी लड़की की शादी एक महीने बाद है। इसके अलावा पलिया टेकधर ज्वाला, भेजी, रामरक्षा के भूसा व गेहूं जलकर राख हो गया। मौके पर गांव के लोगों ने आग बुझाया, लेखपाल को भी सूचना दी गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें