फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 20 बच्चों व 14 गर्भवती महिलाओं का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
भनवापुर के चिताही में टीकाकरण शिविर का निरीक्षण करते अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा।
विज्ञापन
भनवापुर। मधुकरपुर व सुकलाजोत में शनिवार को वीएसएचएनडी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम ने ड्यूलिस्ट के आधार पर गांवों के बीस बच्चों का टीकाकरण व 14 गर्भवती महिलाओं का जांच के साथ टीकाकरण किया। मधुकरपुर में एएनएम मालती ने छह बच्चों का टीकाकरण करते हुए छह गर्भवती का प्रसव पूर्व जांच व निर्धारित टीकाकरण किया। सुकलाजोत में एएनएम बीना देवी ने 14 बच्चों और आठ गर्भवती की जांच व टीकाकरण कर जरूरी सुझाव दिए। इस दौरान उषा, कालिंदी त्रिपाठी, श्यामा, कनीज फातिमा, राजश्री, पुष्पा व अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें