फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिना रिपर के चल रही दो कंबाइन को पकड़ा, 13 पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाना थाने की चौकी में खड़ी कराई कंबाइन, धारा 151 कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रशासन ने सोमवार को पराली जलाने के मामले में पहली बार कंबाइन मालिकों पर कार्रवाई की है। अधिकारियाें कर्मचारियों की टीम ने दो कंबाइन को बिना रिपर के पकड़ लिया, जबकि 13 किसानों पर 32,500 रुपये जुर्माना लगाया गया। यह कार्रवाई मोहाना एवं कपिलवस्तु थाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।

एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्रा ने पराली जलाने के मामले में सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने सोमवार को बिना रिपर के जाती मिलीं एक कंबाइन को मोहाना थाना के शुद्धोधन पुलिस चौकी में खड़ी करा दी है। दूसरी कंबाइन का चालक फरार हो गया। इस मामले में चालक के खिलाफ धारा 151 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। एक दिन में ही 13 लोगों के खिलाफ जुर्माना के वसूली का नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने देवरिया, संग्रामपुर, कलवारी सहित अन्य क्षेत्रों में कार्रवाई की है। एक स्थान पर किसान को पराली जलाते हुए पकड़ा गया।

तीन दिनों में 76 पर जुर्माना
सिद्धार्थनगर। पराली जलाने के मामले में तीन दिन में 76 लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। इसमें डुमरियागंज तहसील में 46, इटवा में 13, बांसी में छह, शोहरतगढ़ में एक एवं नौगढ़ तहसील क्षेत्र में 13 लोगों पर जुर्माना का नोटिस भेजा गया है।
खराब है हवा की गुणवत्ता
शहरी क्षेत्र में हवा में प्रदूषण की मात्रा पीएम-10 की मात्रा 136 है, जबकि दीपावली में पीएम-10 का स्तर 173 था। विशेषज्ञों के अनुसार पीएम-10 की मात्रा 100 से अधिक होना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। शहर की डॉ. निखिता द्विवेदी ने बताया कि हवा में प्रदूषण बढ़ने के कारण श्वांस रोगियों की संख्या बढ़ गई है। आंख और नाक संबंधी बीमारियां भी हो रही हैं। सर्द मौसम में धुआं ऊपर नहीं जा पाता है। इस कारण धुंध बन जाती है।
विज्ञापन


वर्जन
दो कंबाइन को बिना रिपर के चलते हुए पकड़ा गया। एक मशीन खड़ी करा दी गई है, जबकि दूसरी कंबाइन लेकर भागने वाले चालक के खिलाफ धारा 151 की कार्रवाई की गई है। एक दिन में पराली जलाने के मामले में 13 लोगों पर जुर्माना लगाया गया।
-डॉ. ललित कुमार मिश्रा, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें