फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चोरी के सामान के साथ दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

Fri, 14 Jun 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बृजमनगंज (महराजगंज)। थाना क्षेत्र अंतर्गत लेदवा चौराहा से लूट की योजना बना रहे दो शातिर बदमाशों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। उनके पास से बाइक, मोबाइल फोन, चाकू, धारदार हथियार और सलाई रिंच के साथ सोने का मंगलसूत्र, पायल तथा अन्य गहने सहित आठ हजार रुपये बरामद हुए हैं। बृजमनगंज थाना के उपनिरीक्षक अमित कुमार राय बुधवार की रात गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि दो शातिर बदमाश लेदवा चौराहा के पास लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम जैसे ही चौराहे पर पहुंची। दोनों संदिग्ध युवक बाइक खड़ी कर आपस में कुछ बातचीत करते दिखाई दिए। पुलिस उनसे पूछताछ करने लगी तो वे उन्हें गुमराह करने लगे।
विज्ञापन

कड़ाई से पूछताछ करने पर उनकी पहचान सोनू शर्मा निवासी मुड़ीला व सूरज यादव निवासी बढ़नी थाना ढेबरूवा जिला सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। पुलिस की तलाशी में उनके पास से चोरी करने के औजार, पेचकश, सब्बल, चोरी के गहने व रुपये सहित अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ करने पर उन्होंने कई चोरियों और अपराधिक घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर ने बताया कि पुलिस को उनकी काफी दिनों से तलाश थी। वह डकैती और चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। उनके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें