सिद्धार्थनगर। जिले में डेंगू के दो संदिग्ध मरीज मिले हैं। इसके पहले जिले में 14 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। हालांकि, ये मरीज दूसरे शहरों से आए थे या जिले के निवासी मरीजों का दूसरे जिलों में इलाज हुआ था। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जीतेंद्र सिंह ने बताया कि दो मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। दोनों की जांच रिपोर्ट में प्लेटलेट्स कम मिले हैं।संवाद