सिद्धार्थनगर। जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। यह दोनों पांच मई को मुंबई से लौटे थे। संदिग्ध दिखने के बाद दोनों को जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के क्वारंटीन हाउस में रखे गए थे। अब जिले के कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। जिले में कोरोना के दो पॉजिटिव मामले 30 अपै्रल को सामने आए थे। इसमें एक गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा भदवरिया में था, जो कौशांबी से आया था। जबकि दूसरा बांसी के माया महामाया आईटीआई कॉलेज में मिला थो जो ट्रक से मुंबई से लौटा था। इन दोनों को संतकबीरनगर जिले में खलीलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इसके बाद एक साथ पांच मई की सुबह गांग नेशनल पब्लिक स्कूल से गए 103 सैंपल में 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। देर शाम फिर दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 हो गई थी। इसके बाद सात मई को फिर गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल के क्वारंटीन में रखे गए दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। चार दिन बाद सोमवार की सुबह जोगिया कोतवाली क्षेत्र के करौंना मसिना स्थित सिद्धार्थ पब्किल स्कूल के क्वारंटीन हाउस में रखे गए दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह दोनों पांच मई को मुंबई से लौट थे। सनई कि जय किसान इंटर कॉलेज में स्कीनिंग के दौरान संदिग्ध दिखने के पर दोनों को सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के क्वारंटीन हाउस में रखा गया था। जांच के लिए लार का नमूना भेजा गया था। दोनों की उम्र 24 से 30 वर्ष की बीच बताया जा रहा है। दोनों सदर तहसील क्षेत्र के बर्डपुर के एक वार्ड के बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आनन-फानन में राजस्व और स्वास्थ्य टीम की मौजूदगी में दोनों को बर्डपुर सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम उनका इलाज करने में जुटी है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के क्वारंटीन हाउस से दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 हो गई है।