फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ईंट के ढेर से टकराई कार, दो जख्मी

Fri, 27 Oct 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के बर्रोहिया खालसा में घटनास्थल पर छतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के गनेरा गांव के टोला बरोहिया खालसा के पास हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के गनेरा गांव के टोला बरोहिया खालसा के पास शुक्रवार को कुत्ते को बचाते समय एक कार बेकाबू होकर ईंट के ढेर से टकरा गई। हादसे मेें कार सवार दो लोग जख्मी हो गए। एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव के टोला सोनबरसा गांव निवासी मोबिन (24) ताहिर हुसैन (23) निवासी रसूलपुर थाना कोल्हुई एक ही कार से निमंत्रण देने के लिए घर से निकले थे। अभी वे सिद्धार्थनगर जनपद के स्थानीय थाना क्षेत्र के गनेरा गांव के टोला बरोहिया खालसा के पास पहुंचे थे कि सामने कुत्ता आ गया।
विज्ञापन

उसे बचाते समय सड़क के बगल में रखी ईंट के ढेर से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही दोनों लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के शिकार दोनों युवक शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए निकले थे। इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया था।

-

श्याम सुंदर तिवारी

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें