पथरा थाना क्षेत्र के सेहरी चौराहे पर शनिवार रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित सेहरी चौराहे के पास शनिवार रात पिकअप ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को बांसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भेजा गया, जहां उनका इलाज हुआ।
क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर सेहरी चौराहे के पास शनिवार रात नौ पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पथरा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव निवासी राहुल (20), कुशल (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान राहुल की हालत गंभीर देखते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कुशल का उपचार बांसी में चल रहा है।
प्रभारी इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजा गया। घायलों का उपचार चल रहा है। इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।