-निरीक्षण में मिलीं कमियां, नाराज दिखे सीएमओ ने दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला चिकित्सा अधिकारी ने बुधवार को बेंवा सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी नदारद मिले। उन स्वास्थ्य कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।
सीएमओ डॉ नरेंद्र कुमार वाजपेयी ने बुधवार को देर शाम बेंवा सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान दो कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सीएमओ ने अस्पताल का भी निरीक्षण किया। गंदगी देखकर साफ-सफाई का आदेश दिया। सीएमओ ने डिलीवरी रूम सहित आपातकालीन कक्ष का निरीक्षण किया। अंत में अभिलेख भी देखे।
उन्होंने सफाई कर्मियों को सफाई के निर्देश दिए। प्रसव कक्ष में प्रसूताओं के लिए चादर व भोजन में कमी न आने के निर्देश दिए। भोजन मेन्यू अंकित न होने व जन्म में पंजीकरण दर्ज न होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। इसमें सुधार करने के निर्देश दिए।