जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले
सिद्धार्थनगर। जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से शुक्रवार से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के बनचौरी गांव में एक संक्रमित मिला। बांसी ब्लॉक के स्थानीय कस्बे में एक संक्रमित मिला। जिले में अब तक 3954 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3861 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 46 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक संक्रमण से 51 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि दो संक्रमित मिले हैं। उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। साथ ही संपर्क में आने वालों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। संवाद