बढनी में एसएसबी के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
छुहारा और सुपारी के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
एसएसबी की बढ़नी बीओपी के जवानों ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बढनी। एसएसबी 50वीं वाहिनी की बढ़नी बीओपी के जवानों ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान रेलवे और बस स्टैंड के पास से दो महिलाओं को 75 किलो सुपारी और 135 किलों छुहारे के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ करने के बाद उन्हें बढनी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार एसएसबी 50वीं वाहिनी बढ़नी बीओपी के जवान बृहस्पतिवार को गश्त पर थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के पीछे शौचालय के पास छुपाकर रखा 75 किलो सुपारी और 135 किलो छुहारा पकड़ा। साथ ही दो महिलाओं को पकड़ लिया। पकड़ी गई दोनों आरोपी महिलाओं की पहचान सरिता गुप्ता और गुड़िया के रूप में की गई। दोनों वार्ड नंबर चार बढ़नी थाना ढ़ेबरुआ की हैं। बरामद सामान सहित महिलाओं को बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार टीम में एसएसबी के एएसआई सुरजीत घोष के साथ चार और जवान रहे। पकड़े गए आरोपियों और सामान को बढ़नी कस्टम के हवाले कर दिया गया।