ब्राउन शुगर के साथ एक भारतीय सहित दो गिरफ्तार
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर) । नेपाल पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस कार्यालय दांग के अनुसार जिले के घोराही उप महानगर पालिका वार्ड नंबर 17 गर्रा चौक स्थित घोरही तुलसीपुर से दो लोग 37 ग्राम व 29 मिलीग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए हैं। पुलिस टीम ने नेपाल के उमंग बहादुर शाही व भारत के बहराइच जिले के निवासी समसुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।