भजन गायिका तृप्ति ने भरा अपराजिता का शपथपत्र
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। भजन गायिका तृप्ति शाक्या ने बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता का शपथ पत्र भरा। कपिलवस्तु महोत्सव-2018 के पहले दिन भजन संध्या में शिरकत करने आईं गायिका ने अभियान की सराहना की। कहा कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। अभियान महिलाओं को हक के लिए जागरूक करेगा, मजबूत बनाएगा। महिलाएं अपनी शक्ति को पहचानें तो अपराजिता बन सकती हैं।