संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में 19 लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के खिलाफ धर पकड़ के लिए चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दो, धनघटा पुलिस ने पांच, बखिरा पुलिस ने तीन, बेलहरकला पुलिस ने आठ और थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से सभी को जमानत दे दी गई। संवाद