फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य पुरस्कार के लिए जाएंगे प्रथम विजेताओं के नाम

Mon, 05 Nov 2018 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांस्कृतिक कायक्रम पेश करती छात्राएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अंतर्गत आयोजित जनपदीय कला उत्सव में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रतियोगिता की चार विधाओं में अव्वल विद्यार्थियों के नाम राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भेजे जाएंगे।

 

सोमवार को रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज तेतरी बाजार के विज्ञान भवन में जनपदीय एकल स्वर गीत, एकल वाद्य संगीत, एकल नृत्य, एकल पेंटिंग प्रतियोगिताएं हुईं।

स्वर गीत बालक वर्ग में रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर तेतरी बाजार के सौम्य पांडेय, बालिका वर्ग में शिवपति इंटर कालेज शोहरतगढ़ की अंजलि त्रिपाठी, वाद्य संगीत बालक वर्ग में श्री दुर्गाजी पटेश्वरी चौधरी इंटर कालेज पटनी जंगल के भावेश कुमार उपाध्याय, बालिका वर्ग में शिवपति इंटर कालेज शोहरतगढ़ की अंजलि त्रिपाठी, नृत्य में रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर की शिवानी सिंह, पेंटिंग बालक वर्ग में रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज के शिवम अग्रहरि, बालिका वर्ग में जय किसान इंटर कालेज सकतपुर सनई की प्रिया अग्रहरि को प्रथम स्थान हासिल हुआ।

निर्णायक मंडल में वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक संजय कुमार समेत प्रधानाचार्य डॉ. जया मिश्रा व कल्पना पांडेय शामिल थी। संचालन हेमंत राज उपाध्याय ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. नीरज श्रीवास्तव, डॉ. नलिनीकांत त्रिपाठी, संगीत शिक्षक दिग्विजय नाथ मिश्रा, शिक्षिका सुमन यादव, जिविनि के सहायक लेखाकार शैलेन्द्र कुमार रावत, डीइओ उमाशंकर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें