फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय के लिए संविदा कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। बकाया मानदेय भुगतान को लेकर विद्युत उपकेंद्र परसिया में तैनात संविदा कर्मियों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। नाराज संविदा कर्मचारियों का कहना है कि ठेकेदार की मनमानी से उन्हें समय से मानदेय नहीं मिल रहा। विद्युत सब स्टेशन परसिया में संविदा पर तैनात कर्मी एसएसओ गोविंद पाल और धर्मेंद्र ने कहा कि ठेकेदार की मनमानी के कारण हम लोगों को मानदेय नहीं मिल रहा है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महमूद ने कहा कि सात माह काम करने के बाद भी ठेकेदार आज कल का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लेते हैं। विजय पाल कहा कि जब तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं हो जाता है, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस संबंध में विद्युत सब स्टेशन परसिया में तैनात जेई अनिल कुमार यादव ने कहा कि संविदा कर्मचारियों की मांग जायज है। ठेकेदार को मानदेय का भुगतान समय से करने का निर्देश दिया गया है। बकाया मानदेय का भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान रामदेव, बुद्धिराम, राजबली, वीरेंद्र प्रसाद उर्फ चीनक, अंगद, प्रमोद सिंह, राधेश्याम, अरविंद चौधरी, मासूक, विजय शर्मा, गौकरन, इंद्रमणि पांडेय, राजेश कुमार, कलाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें