पथरा। थाना क्षेत्र के लौकियां गांव की 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। परिजन के अनुसार युवती बिना किसी को बताए घर से चली गई। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उसके वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने पथरा थाने में तहरीर देकर युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश कराने की मांग की। परिजन ने पुलिस को बताया कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है और संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद