संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन में शुक्रवार नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की 18 महिलाओं ने नसबंदी कराई। जननी टीम के आए हुए सदस्य सर्जन डॉ. माया राम और जननी टीम के जिला प्रबंधक देवेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि ओटी टेक्नीशियन अंकुर कुमार, स्टाफ नर्स नंदिता और अमृता, काउंसलर प्रियंका, लैब टेक्नीशियन सचिन परिवार नियोजन की सेवा देने के लिए प्रशिक्षित किए गए हैं। हम जिले के प्रत्येक ब्लॉक पर इसी प्रकार का शिविर का आयोजन करके लोगों को इसके प्रति जागरूक करके उन्हें मनपसंद सेवाओं को उपलब्ध करवाने का कार्य करते हैं। इस दौरान अधीक्षक डाॅ. अमित चौधरी, मनीष जायसवाल, डाॅ. निसार अहमद, वार्ड ब्वॉय सुधीर आदि मौजूद रहे।