धेंसा। जिला मुख्यालय के सनई चौराहा स्थित एक निजी संस्था के स्थापना दिवस पर मंगलवार को शिविर में 18 लोगों ने रक्तदान किया। सदर विधायक श्यामधनी राही ने इन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान बेहद पुनीत कार्य है और सभी को इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। संस्था के संचालक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि रक्तदान करने वालों में हेमंत गिरि, अष्टभुजा चतुर्वेदी, पीतांबर पांडेय, सौरभ मौर्या आदि मौजूद रहे। संवाद