फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 1753 पशु भेजे गए गोशाला

विज्ञापन
पथरा क्षेत्र के मिठवल में छुट्टा पशुओं को पकड़ते ब्लॉक कर्मी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
1753 पशु भेजे गए गोशाला
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं को पकड़ने में प्रशासन को छूटा पसीना
- खेत और सड़क पर घूमने वाले पशु पकड़कर भेजे गए गोशाला
- किसानों की परेशानी और सड़क हादसे रोकने के लिए शासन के निर्देश पर जिले में चला अभियान
सिद्धार्थनगर। किसानों और सड़क पर चलने वाले राहगीरों के लिए मुसीबत बने छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार को जिले में विशेष अभियान चला। कार्यालयों में रहने वाले अधिकारी खेत और सड़कों पर नजर आएं। वहीं आजाद घूमने वाले पशुओं को पकड़ने में पसीना छूट गया। कैद से बचने के लिए पशुओं ने कर्मचारियों पर हमला करने के प्रयास किए। जिले में 1753 पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने में प्रशासन कामयाब रहा। हालांकि, छुट्टा पशुओं से स्थानीय लोगों ने भी टीम का सहयोग किया।
छुट्टा पशुओं से एक तरफ किसान फसल नुकसान से परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर सड़क पर पशुओं का प्रतिदिन जमावड़ा लगने से आए दिन हादसा होता है। शासन के प्रति बढ़ते आक्रोश को देखते हुए उन्हें पकड़कर गोशाला में भेजने के लिए मंथन शुरू हुआ। शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को खेत और सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को पकड़ने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया गया। मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में चलाए गए अभियान में पहले दिन 1753 पशुओं को पकड़कर गोशाला में संरक्षित किया गया। 14 ब्लॉको से 1148 एवं 11 नगर निकायों से 605 पशुओं को पकड़ा गया।
विज्ञापन

जोगिया प्रतिनिधि के अनुसार जोगिया चौराहे सुबह सफाई कर्मियों की टीम पहुंच गई। एक एक करके पशुओं को पकड़ा गया और वाहन में लादकर सिरसिया गोशाला भेजा गया। इस दौरान कई पशुओं ने हमला भी किए, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। ग्राम विकास अधिकारी आशीष पांडेय, परमात्मा यादव, मोतीलाल, अभिषेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
लोटन प्रतिनिधि के अनुसार बीडीओ लाल शुक्ला की देखरेख में बृहस्पतिवार को बनियाडीह चौराहा, सेमरगना, लोटन, ठोठरी से पशुओं को ग्रामीणों की मदद से पकड़ कर पिकअप पर लाद कर विभिन्न गोशालाओं में पहुंचा कर उनके लिए चारा व पानी उपलब्ध कराया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद चौधरी, मनोज कुमार, शीला पटेल, प्रियंका गोस्वामी, सुशील, ईश्वरदेव, लालचंद और रविंद्र कुमार जाटव आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय डुमरियागंज छुट्टा गोवंश पशु अभियान के नोडल अधिकारी की अगुवाई में बृहस्पतिवार को डुमरियागंज ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में छुट्टा गोवंश को पकड़ने का अभियान संयुक्त रूप से चलाया गया। बीडीओ अमित सिंह के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान की ओर से ब्लॉक क्षेत्र के हर गांव में 20 से अधिक पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाया गया। वहीं घायल पशुओं का उपचार भी किया गया। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी अनवर आलम, उप चिकित्सा अधिकारी पशु डॉ. महेंद्र, राजेश, हिमांशु पांडेय, सहायक विकास अधिकारी शिव बहादुर आदि मौजूद रहे।
पथरा प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड मिठवल के विभिन्न स्थानों से छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गोशाला भेजा गया। इसमें महोखवा, तिलौली, करही से 30 छुट्टा पशुओं को पकड़ कर विकास खंड के तुरसिया एवं पथरा बाजार ग्राम पंचायत में बने गोशाला छोड़ा गया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी अनुपम पांडेय, दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के न्याय पंचायत जम्हिरिया एवं जखौलिया के गांव में सिवान में घूम रहे छुटा पशुओं को एडीओ पंचायत ओमप्रकाश चौधरी की मौजूदगी में धनगढ़िया रेहरवा पर बने गोशाला में पहुंचाया गया। पकड़ी चौराहा, जखौलिया, जम्हिरिया, बभनी, बरैनिया, लालपुर आदि जगहों एवं सिवान में घूम रहे करीब 15 पशुओं को पकड़कर एडीओ पंचायत ओमप्रकाश चौधरी की मौजूदगी में धनगढ़िया रेहरवा पर बने गोशाला में पहुंचाया गया।
बांसी प्रतिनिधि के अनुसार सीडीओ जैयेंद्र कुमार की देखरेख में विकास खंड बांसी के धानी मार्ग पर ग्राम कदमहवा, बांसी -इटवा मार्ग पर ग्राम पंचायत उसका के ग्राम खजुरिया व संग्रामपुर गांव में निराश्रित गोवंश को गोशाला पहुंचाया गया। इस अभियान के लिए सभी विकास खंड में पर्यवेक्षण के लिए जनपद स्तरीय अधिकारी नोडल अधिकारी लगाया गया था।
विज्ञापन

81 पशुओं को किया गया संरक्षित
शोहरतगढ़। बृहस्पतिवार को सड़क व गली मोहल्ले और खेत से पकड़कर संचालित गोशालाओं में भेजा गया। शोहरतगढ़ बीडीओ संगीत यादव की अगुआई में ग्राम सचिव राम सिंह, रामस्वरूप गुप्ता, अजय भारती अभियान में सक्रिय रहे। ग्रामीणों की मदद से शोहरतगढ़ व क्षेत्र के चिल्हिया, गौहनिया, पल्टादेवी, बानगंगा, तकथर सहित आदि स्थानों से पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भेजा गया। पहले 81 पशुओं को पकड़कर संरक्षित किया गया है। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत बिस्कोहर में छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया गया। इस दौरान पश्ुाओं को हनुमान नगर सिकौथा स्थित अस्थायी गोशाला भेजा गया। इस मौके पर सुधीर कुमार रावत, विद्या प्रकाश मौर्य, अरुण त्रिपाठी, राज शुक्ला, राहुल, राम अवध, सफाई कर्मी विजय, जनार्दन, दीपक बाल्मीकि, चंदू, आज्ञाराम और प्रेमशंकर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें