फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर जा रहे चार खिलाड़ियों को ट्रेन में पीटा

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर जा रहे चार खिलाड़ियों को ट्रेन में पीटा एक युवक के सिर पर गंभीर चोट, दूसरे युवक का हाथ फ्रैक्चर दो युवक हिरासत में, नौगढ़ रेलवे स्टेशन की घटना शोहरतगढ़ से क्रिकेट मैच खेल कर आ रहे थे चारों युवक अमर उजाला ब्यूरो सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ से मैच खेलकर गोरखपुर जा रहे चार युवकों को नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर शहर के कुछ युवकों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में एक युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जबकि एक युवक का हाथ फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना सोमवार की शाम करीब छह बजे की है। गोरखपुर से एक टीम शोहरतगढ़ में क्रिकेट मैच खेलने आई थी। खिलाड़ी बढ़नी से गोरखपुर आनेवाली पैसेंजर ट्रेन से गोरखपुर लौट रहे थे। चिल्हिया स्टेशन के पास गोरखपुर के कुछ युवकों से युवकों से कहासुनी शुरू हो गई। इस पर एक युवक ने फोन पर अपने अन्य साथियों को नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर बुला लिया। ट्रेन जैसे ही नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकी वैसे ही युवकों ने गोरखपुर के हुमायूपुर के सुभाष नगर के अंकुर लखमानी को बैट से मारना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने गए उसी मोहल्ले के युवक प्रिंस, सागर और अंगद को भी मारा पीटा जिससे प्रिंस का हाथ फ्रैक्चर हो गया। युवकों ने अंकुर को मारा पीटा जिससे उसके सिर में गंभीर चोट पहुंची। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन गोरखपुर ले गए। एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। मामले में केस दर्ज कर युवकों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें