फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 16616 युवा बने मतदाता, हटाए गए 38022 मतदाताओं के नाम

Thu, 25 Jan 2024 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मतदाता सूची की एक जनवरी 2024 के अहर्ता पर हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में 18-19 आयु वर्ग के 16616 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। जो कुल जोड़े गए नामों के 0.86 प्रतिशत है। इस बीच मतदाता सूची से 38022 नाम विलोपित किए गए हैं। जिसमें 9555 मृतक, 16350 स्थानांतरित तथा 12117 के दो जगह नाम होने के कारण हटाए गए हैं। पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची में विभिन्न श्रेणी की त्रुटियों में 9783 संशोधन संबंधी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 23619 दिव्यांग मतदाता चिन्हित हैं। एडीएम उमाशंकर ने बताया कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची समस्त मतदेय स्थलों पर एक सप्ताह तक जन-सामान्य के लिए प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन

पुनरीक्षण के बाद बढ़े 48769 मतदाता

सभी मतदेय स्थलों पर अर्हता तिथि एक जनवरी 2024 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। मंगलवार को जिले के 2178 मतदेय स्थलों पर इन निर्वाचक नामावलियों को प्रकाशन हुआ। इस पुनरीक्षण अवधि में जनपद में 33689 फोटो सिमिलर इंट्रीज तथा 2291 डेमोग्राफिकल सिमिलर इंट्रीज एवं नामावली में विद्यमान त्रुटियों को दूर करने संबंधी कार्य किया गया। आलेख्य प्रकाशन के समय जनपद में मतदाताओं की संख्या 1927191 थी
जो अंतिम प्रकाशन में मतदाताओं की संख्या 1940059 हो गयी है। 27 अक्टूबर 2023 से 15 जनवरी 2024 तक 48769 मतदाताओं के नाम बढाये गये है तथा 38022 नाम हटाए गये हैं। मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन के समय जेंडर रेशियो 868 तथा अंतिम प्रकाशन के समय 877 है अर्थात नौ अंकों की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें