फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने मतदाओं को मतदान के लिए किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-57
विज्ञापन

मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया
अध्यापकों व विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। क्षेत्र के खेसरहा स्थित विकास इंटर कॉलेज के छात्रों एवं अध्यापकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। थाना प्रभारी विजय कुमार दुबे ने हरी झंडी दिखाकर विद्यालय परिसर से रैली को रवाना किया। हाथों में मतदान जागरूकता संबंधित स्लोगन लिखित तख्तियां लेकर छात्र-छात्राओं ने पूरे बाजार का भ्रमण कर 12 मई को सभी मतदाताओं से मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। भ्रमण के बाद बाजार के तिराहे पर छात्रों एवं अध्यापकों के साथ क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी विजय दुबे ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में भारत की पहचान है। आगामी लोकसभा का चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व होने के कारण हम सभी का यह कर्तव्य है कि अपने मतों का प्रयोग करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश सिंह ने सभी लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस अवसर पर एसआई दद्दन राय, प्रवक्ता रविंद्र कुमार सिंह, दिनेश मणि त्रिपाठी, गुरु चरण सिंह, सदानंद पासवान, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें