भागवत के बयान से आक्रोशित हुए कांग्रेसी, पुतला जलाया
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को साड़ी तिराहा पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का पुतला जलाया और भागवत मुर्दाबाद क ी नारेबाजी की। नाराज कार्यकर्ताओं ने संघ प्रमुख के सेना से जुड़े बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और सेना से माफी मांगने की मांग की।
प्रदेश सचिव अतहर अलीम ने कहा कि सेना के खिलाफ किसी भी प्रकार की टिप्पणी करना बहुत ही गलत है। उन्होंने कहा कि बिहार के एक कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सेना अपने जवानों को तैयार करने में छह माह लगाती है, लेकिन आरएसएस जो प्रशिक्षण देती है उसमें तीन दिन में सैनिक तैयार हो जाएंगे। संघ प्रमुख का इस प्रकार से बयान करना सेना के मनोबल को गिराने वाला है। जबकि देश के बहादुर सैनिक हर चुनौतियों का डटकर सामना करती है।
भागवत को अपने सेना विरोधी बयानबाजी के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह श्रीनेत ने कहा कि यह देश विरोधी बयान है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। इस दौरान देवेंद्र कुमार गुड्डू, आमिर मोइन, सर्वेश प्रताप सिंह, अंब्रीश कुमार, सोनू खान, सलमान, असलम खान, शाहरुख खान आदि मौजूद रहे।