डुमरियागंज। अवकाश के बावजूद रविवार को एसडीओ विद्युत बब्लू चौधरी की अगुवाई में बेंवा चौराहा पर विद्युत बिल वसूली शिविर आयोजित किया गया। 48 कॉर्मिशयल (व्यवासिक उपभोक्ताओं) से अनुरोध कर उनसे 1.60 लाख रुपए का बिल वसूल किया गया। एसडीओ ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर किसी भी उपभोक्ता के कनेक्शन को बकाया बिल के कारण नहीं काटा जा रहा है। बकाया बिल जमा करने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। निर्बाध बिजली सप्लाई के लिए उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान समय से करते रहें। इस दौरान अवर अभियंता मोहम्मद आरिफ खान, शुंसात, सुभाष, राजकुमार, मैनुददीन, कादिर आदि मौजूद रहे।