इटवा।नगर पंचायत इटवा के चुनाव में अधिकांश वार्डों के सभासद प्रत्याशियों में निर्दल प्रत्याशी विजयी रहे। नगर पंचायत बनने के बाद पहली बार चुनाव हुआ है। नगर की सरकार में 16 सभासद चुनकर सदन में गए हैं। जो नगर के विकास के लिए कार्य करेंगे।
इटवा नगर में पंचायत के ये हैं सभासद
वार्ड 1. पटेल नगर जीतीं निर्दल मंजू देवी 448, सुमन 401 मत
वार्ड 2. अशोक नगर, जीते सपा दिलीप 248, राम लौटन भाजपा 198 मत
वार्ड 3. आंबेडकर से निर्दल प्रत्याशी रहे रामअनुज उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए थे।
वार्ड 4. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर, जीते निर्दल बृजेश कुमार 148, भाजपा के कन्हैया लाल 145 मत
वार्ड 5. द्वारिका नगर, जीते फकीर मोहम्मद निर्दल 178, सिराजुद्दीन 250 मत
वार्ड 6. परशुराम नगर, जीते भाजपा प्रत्याशी रामफेर पांडेय 471, निर्दल मिथलेश कुमार 154 मत
वार्ड 7. रामलखन नगर, जीते निर्दल राधेश्याम वर्मा 163, निर्दल राजदेव 154 मत
वार्ड 8. गुरू गोविंद सिंह नगर, जीते भाजपा सुनील कुमार जायसवाल 376, निर्दल अरशद जमाल
वार्ड 9. पटेल नगर, जीतीं सपा सरिता देवी 280, सरिता देवी 161मत
वार्ड 10. हनुमान नगर जीतीं भाजपा शांती देवी 268, निर्दल शाहजहां 246 मत
वार्ड 11. महादेव नगर, जीते भाजपा राकेश कुमार 443, निर्दल तिलकराम 168 मत
वार्ड 12. शिव नगर, जीते निर्दल अजय यादव 268, निर्दल हरिहर चौहान 246मत
वार्ड 13. पं. दीनदयाल नगर, जीतीं निर्दल नीलम 193, निर्दल पूनम दुबे 99मत
वार्ड 14. सुभाष नगर जीतीं सपा शाहीन 385, निर्दल मिन्नतुन्निशा 99मत
वार्ड 15. दो प्रत्याशियों के बराबर 239 मत पाने पर एसडीएम इटवा कर्मेंन्द्र ने दोनों प्रत्याशियों की सहमति पर सिक्का उछाला। जिसमें कृष्ण कुमारी जायसवाल को विजयी घोषित किया।
वार्ड 16. अटल नगर, जीतीं भाजपा उषा 203, निर्दल मोहम्मद फिरोज 133 मत