फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए त्रिलोकपुर थाना के पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाकर 16 दोपहिया वाहनों का चालान किया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि नियमों का पालन न करने पर एक ही दिन में 16 दोपहिया वाहनों के चालान काटे गए। चौकी प्रभारी राकेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चेकिंग अभियान में ट्रिपल राइडिंग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना हेलमेट के चालकों पर शिकंजा कसा गया है। साथ ही संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी ली गई है। इस दौरान मुख्य आरक्षी अमरेश पांडेय, आरक्षी अजय यादव, अर्जुन यादव, हेमंत कुमार मौजूद रहे।ेेे