फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में छत से गिरकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
death
विज्ञापन
चिल्हिया। गुरुवार की रात आई आंधी के दौरान छत पर सो रहे बुजुर्ग की गिरने से मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। बोकनार गांव निवासी रघुराई उर्फ चिनक (60) रोज की तरह गुरुवार की रात खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे। देर रात आई आंधी में वह अचानक उठे। नीचे उतरते समय छत से नीचे गिर गए। इससे मौके पर ही रघुराई की मौत हो गई। रघुराई अपने भाई झगुरु के साथ रहते थे। दोनों भाइयाें का कोई पुत्र नहीं है। मौत की जानकारी मिलने के बाद गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें