फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह जीत जनता की जीत, समर्पित रहेगा पूरा जीवन: सांसद पाल भाजपा प्रत्याशी का बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन

लखनऊ व नोएडा के ध्यानार्थ--

यह जीत जनता की जीत, समर्पित रहेगा पूरा जीवन : जगदंबिका पाल
सिद्धार्थनगर। जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल ने कहा कि यह चुनाव पूरा देश लड़ रहा था। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरे देश की जीत है। हमारे कार्य व्यवहार और संबंधों का नतीजा है कि इतने बड़े अंतर से जीत दर्ज हुई है। सपा-बसपा गठबंधन ने पीस पार्टी को मैनेज किया। लेकिन इस बार पीस पार्टी पांच हजार के अंदर सिमट गई। इतना ही नहीं, कांग्रेस ने वोटकटवा प्रत्याशी को टिकट दिया। इसके बाद भी जनता ने जिस तरह से अपना आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं पूरा जीवन आभारी रहूंगा। कहा कि यह जीत जनता की जीत है। इस जीत के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। इस जिम्मेदारी को निवर्हन करने के लिए मैं अपना पूरी जीवन समर्पित कर दूंगा। कहा कि विकास ही मेरी प्राथमिकता है। पांच साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश है। मेडिकल कॉलेज, काला नमक, अधूरे रेल परियोजनाओं को पूरा करना ही लक्ष्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें