रहमतुल्लाह ने रकम लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल।
- फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। भारतीय स्टेट बैंक की हल्लौर शाखा में क्षेत्र के ग्राम जबजौवा निवासी रहमतुल्लाह बुधवार को अपने बैंक खाते से 24500 रुपये फार्म भरकर निकाला। कैशियर ने गलती से रहमतुल्लाह को 49500 रुपये दे दिए। रकम लेकर वह अपने गांव लौट गए। घर जाकर खाताधारक ने जब रकम की गिनती की तो उन्हें रुपये अधिक लगे। जिसके बाद रहमतुल्लाह ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए अधिक मिली रकम शाखा प्रबंधक को वापस कर दी। जिस पर शाखा प्रबंधक मोहम्मद अली अंसारी ने प्रशंसा की और कहा कि आज के दौर में भी ईमानदारी और सच्चाई जिंदा है।