फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक निशान यात्रा का आयोजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक निशान यात्रा का आयोजन हुआ
विज्ञापन

फोटो- 58, 59
- कार्यक्रम में देशवाली समाज के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। नगर स्थित अतिप्राचीन श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में सोमवार को श्याम परिवार की ओर से ऐतिहासिक निशान यात्रा का शुभारंभ किया गया। श्याम परिवार की ओर से व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय परसरामका ने निशान झंडा का मंदिर के पुजारी पं. सत्यप्रकाश शुक्ल से पूजा-अर्चना कराया। इस दौरान मंदिर परिसर में भारी संख्या में मौजूद महिलाएं पुरुष व बच्चों ने पंक्तिबद्ध होकर हाथ में निशान यात्रा लेकर खाटूश्याम भगवान का जयकारा लगाते हुए नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान किया। श्याम परिवार के निशान यात्रा में देशवाली समाज के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। निशान यात्रा में गजराज, अश्व व डीजे की भक्ति गीत पर पंक्तिबद्ध होकर श्याम परिवार के लोग हाथों में निशान यात्रा लेकर भारतमाता चौक, प्रेम गली से होते हुए राजस्थान अतिथि भवन में पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। नपं अध्यक्ष बबिता कसौधन, हियुवा देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अंकित गुप्ता, पूर्व सभासद सतीश मित्तल, रामसेवक गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी संतोष पोद्दार, वरिष्ठ व्यापारी विष्णु बुबुना, अशोक बोरा, रवि अग्रवाल, सुनील शर्मा, विकास मित्तल, अनूप, शिवकुमार अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, अमित, राधेश्याम मित्तल, रमेश जगनानी, उदयराज साहनी और मुकेश पोद्दार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें