फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंसिफ कोर्ट के सामने से आरोपी को उठा ले गई पुलिस

Fri, 12 Oct 2018 10:56 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
अधिवक्ताओं में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांसी। मुकदमे की पेशी पर आए एक आरोपी को शुक्रवार को मुंसिफ कोर्ट के सामने से पुलिस के उठा ले जाने से अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। मामले की जानकारी होने पर एसडीएम प्रबुद्ध सिंह, सीओ बांसी नईम खान मंसूरी सर्किल के सभी थानों की पुलिस के साथ पहुंचे। एडवोकेट तमन्ना हैदर रिजवी ने अपर जिला जज बांसी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि नंदकुमार गौतम सरकार बनाम शिवशंकर आदि के साथ-साथ तीन मुकदमे में आरोपी है। जिसकी तारीख शुक्रवार को थी। वह पेशी पर आज आया था। पेशी के बाद उसे मुंसिफ न्यायालय के सामने से पुलिस उठा ले गई। एडवोकेट तमन्ना हैदर रिजवी ने नंद कुमार गौतम को किसी फर्जी मुकदमे में पुलिस द्वारा चालान करने की आशंका व्यक्त करते हुऐ मामले की जांच कराने की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रबुद्ध सिंह के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं का आक्रोश शांत हुआ। बार एसोसिएशन बांसी के अध्यक्ष आदित्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार व रविवार को छुट्टी है। सोमवार को बैठक कर आगे की कार्रवाई के लिए निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें