फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-233 तिलौली चौराहे पर गड्ढे में फंसी बोलेरो

Mon, 13 Aug 2018 11:59 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
तिलौली चौराहे पर मुख्य मार्ग पर बने गड्ढे को पार करने के दौरान बोलेरो का दाहिना पहिया गड्ढे में फंस गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांसी। एनएच-233 बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित तिलौली चौराहा गड्ढों में तब्दील हो गया है। इन गड्ढों में अक्सर चार पहिया वाहन फंस रहे हैं। दुपहिया वाहनों का यहां से गुजरना और भी खतरनाक है। सोमवार सुबह लगभग 10 बजे एक बोलेरो में सवार कुछ लोग बस्ती की ओर से बांसी की तरफ जा रहे थे। तिलौली चौराहे पर मुख्य मार्ग पर बने जलाशय को पार करने के दौरान बोलेरो का दाहिना पहिया एक गड्ढे में फंस गया। ड्राइवर द्वारा वाहन को निकालने के लिए काफी कोशिश की गई, लेकिन वाहन नहीं निकलने की बजाय तिरछा हो गया। गाड़ी पलटने की आशंका देखकर वाहन सवार लोग वाहन को गड्ढे में छोड़ बाहर निकल आए।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें