फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण का हुआ आगाज

Mon, 22 May 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर ब्लाक परिसर में योग प्रशिक्षण में योगाभ्यास कराते प्रशिक्षक। संवाद
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लॉक परिसर में 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण का आगाज रविवार को किया गया, जिसमें क्षेत्र के पंजीकृत सैकड़ों योग प्रशिक्षुओं ने पहले दिन योगाभ्यास किया। पं. दीनदयाल उपाध्याय योग सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित योग प्रशिक्षण में प्रशिक्षक हरिओम योगी ने रविवार को सुबह छह बजे से आठ बजे तक उपस्थित योग प्रशिक्षुओं को योगाभ्यास कराया। योग प्रशिक्षण में क्षेत्र के पुरुषों के साथ ही महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सहायक योग प्रशिक्षक विकास चौधरी, सुभाष, पंकज मिश्र, अजय, ब्राह्मदेव, विजय भास्कर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें