सिद्धार्थनगर। विद्या ज्ञान स्कूल में प्रवेश मुख्य परीक्षा की तैयारी को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। परीक्षा में प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी ही प्रतिभाग करेंगे। मुख्य परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर के माध्यम से डिजीटल रूप में संपन्न होगी। परीक्षा 9 व 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से 1.15 बजे तक होगी। पंजीकरण प्रात: 8:30 बजे से 9 बजे तक होगा। जिला समन्वयक निर्माण रीतेश श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य परीक्षा में कक्षा 4 व 5 स्तर के पाठ्यक्रम से संबंधित विषयों की परीक्षा होगी। संपूर्ण प्रश्नपत्र विषयवार 4 खंडों में विभाजित होंगे। उत्तर पुस्तिका पर हिंदी व अंग्रेजी में 60-70 शब्दों का सूक्ष्म निबंध लिखना है। परीक्षा के दौरान प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र, आय, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, आयु प्रमाण पत्र, कक्षा 3 व 4 परीक्षाफल की छायाप्रति अनिवार्य होगी।