फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 141 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र, 45 केंद्र भवनों का लोकार्पण

Tue, 31 Mar 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार से आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण, आंगनबाड़ी केंद्र भवनों और बाल विकास परियोजना कार्यालय/गोदाम के लोकार्पण व शिलान्यास किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सोमवार को जनपद स्तर पर आंबेडकर सभागार में देखा गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, पूर्व विधायक इटवा डॉ. सतीश द्विवेदी तथा सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनपद स्तर पर 141 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही 45 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण, तीन नए केंद्र भवनों का शिलान्यास तथा पांच बाल विकास परियोजना कार्यालय सह गोदाम के निर्माण का शिलान्यास किया गया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ राजमणि वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव सहित समस्त सीडीपीओ व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें