फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमोनिया से मासूम की मौत, 3 दिनों में 11 भर्ती

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ठंड के साथ निमोनिया ने बच्चों को अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिनों के भीतर जिला अस्पताल में 11 बच्चे आ चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह इलाज के दौरान एक छह माह के बच्चे ने दम तोड़ दिया। वहीं, ओपीडी में भी निमोनिया से ग्रसित बच्चों की संख्या बढ़ी है। मौसम ठंड होने के बाद बच्चे सर्दी जुकाम सहित अन्य बीमारियों की गिरफ्त में तेजी से आ रहे हैं। जरा सी लापरवाही निमोनिया का रूप ले ले रही है, जो बच्चों की जान पर आफत बन रहा है। पिछले तीन दिनों के भीतर जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में निमोनिया से ग्रसित 11 बच्चे आ चुके हैं। इसमें बुधवार सुबह शोहतरगढ़ थाना क्षेत्र के कोटिया बाजार निवासी राकेश के छह माह के पुत्र दुर्गेश की निमोनिया से मौत हो गई। वहीं, अभी भी वार्ड में सेजल 13 माह पुत्री सुनील निवासी चोरईताल थाना खेसरहा, गिरीश पुत्र पिंटू ढाई वर्ष निवासी कुर्थिया थाना शोहतरगढ़ सहित अन्य तीन बच्चों का उपचार हो रहा है। अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.संजय चौधरी के कक्ष में प्रतिदिन सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ एक दर्जन से अधिक निमोनिया से ग्रसित बच्चे पहुंच रहे हैं। ठंड के साथ बढ़ी यह बीमारी बच्चों के सेहत के लिए काफी नुकसान देह साबित हो रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें